विराट कोहली मैदान पर काफी एक्टिव नज़र आते हैं। कोहली का सेलिब्रेशन भी काफी आक्रमक होता है जिस वजह वह क्रिकेट फैंस को काफी पसंद है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें विराट कोहली की हमसफर यानी अनुष्का शर्मा उनके सेलिब्रेशन की नकल करती नज़र आई हैं। इसी बीच अनुष्का विराट का मजाक भी उड़ाती हैं।
दरअसल, हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक इवेंट में पहुंच थे। यहां बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से विराट कोहली के सेलिब्रेशन की नकल करने को कहा गया। बस इतना ही था, जिसके बाद बॉलीवुड अदाकार जोश में आ गईं और उन्होंने विराट कोहली के सेलिब्रेशन को कॉपी करके दिखाया। यहां विराट अपनी पत्नी को देखकर हैरान रह गए और हंसते मुस्कुराते नज़र आए।
इसी बीच अनुष्का शर्मा ने विराट की टांग खींचते हुए उन्हें ट्रोल किया। अनुष्का ने कहा 'कई बार बॉलर भी इतना सेलिब्रेट नहीं करते जितना विराट मैदान पर करते नज़र आते हैं।' विराट ने इन सब के बाद रिएक्ट किया और बोले कि यह सब चीजे मैदान पर हो जाती है, लेकिन आप इसे बार-बार दिखाकर ऐसा मत किया करो यार... मुझे बाद में बहुत शर्म आती है। विराट कोहली का लाल चेहरा कैमरे में कैद हुआ।
Anushka Sharma doing Virat Kohli's celebration.
— Johns. (@Cric_crazyjohns) May 26, 2023
Funny moments between Virat and Anushka.pic.twitter.com/ZBoEWtg9rF