भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने मंगलवार (3 अक्टूबर) को नेपाल के खिलाफ एशियन गेम्स पुरुष टी-20 इंटरनेशनल 2023 के पहले क्वार्टर फाइनल में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। जायसवाल ने 49 गेंदों में 100 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के जड़े। अपनी पारी में 74 रन उन्होंने सिर्फ चौकों-छक्कों के जरिए ही बनाए। इस शतकीय पारी के दौरान जायसवाल ने कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
भारत के लिए सबसे कम उम्र में T20I शतक
जायसवाल भारत के लिए सबसे कम उम्र में टी-20 इंटरनेशनल शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जायसवाल ने 21 साल 279 दिन की उम्र में यह कारनामा कर के शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा है। गिल ने इस साल की शुरूआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 साल 146 दिन की उम्र में शतक जड़ा था।
Jaiswal becomes the YOUNGEST Indian to score a T20I century.
— Kausthub Gudipati (@kaustats) October 3, 2023
21y 279d - Yashasvi Jaiswal v NEP, 2023
23y 146d - Shubman Gill v NZ, 2023
23y 156d - Suresh Raina v SA, 2010
24y 131d - KL Rahul v WI, 2016#INDvNEP #AsianGames