Chennai super kings: Cricket News & Match Updates
IPL 2020: प्रियम गर्ग के जड़ा धमाकेदार अर्धशतक, सनराइजर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 165 का लक्ष्य
युवा प्रियम गर्ग (Priyam Garg नाबाद 51) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने शुक्रवार को यहां के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी आईपीएल के 13वें संस्करण के 14वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 164 रन बनाए। प्रियम ने अपनी 26 गेंदों की नाबाद पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। प्रियम और अभिषेक शर्मा (31) ने पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को सम्मानजनक योग दिया।
सनराइजर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। एक रन के कुल योग पर ही सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयर्सटो (0) पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान डेविड वार्नर (28) ने मनीष पांडेय (29) के साथ मिलकर स्कोर को सम्भालने का क्रम शुरू किया। Read More...