Mohammed shami: Cricket News & Match Updates
IPL 2023: पर्पल कैप होल्डर मोहम्मद शमी पर बरसे तिलक वर्मा, 1 ओवर में ठोल डाले 24 रन,देखें VIDEO
आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने क्वालिफायर 2 में गुजरात टाइटंस ने खिलाफ भी इसकी झलक दिखाई। उन्होंने पर्पल कैप होल्डर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के एक ओवर में चार चौकों और एक छक्के की बदौलत कुल 24 रन बनाते हुए उनकी लाइन और लेंथ बिगाड़ दी।
शमी के 5वें ओवर की पहली गेंद पर तिलक ने शार्ट थर्ड मन और बैकवर्ड पॉइंट पर चौका मारा। शमी ने दूसरी गेंद लेंथ और ऑफ और मिडिल के बीच में डाली। तिलक ने इस गेंद पर पुल शॉट खेलते हुए एक और चौका मारा। ओवर की तीसरी गेंद शमी ने एंगल चेंज करते हुए स्लोवर और फुलर डाली। वहीं तिलक ने इस गेंद पर मिड ऑन और मिड विकेट के बीच में से चौका लगाया। इस तरह उन्होंने चौको की हैट्रिक पूरी की। शमी ने चौथी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर हाफ वॉली डाली और तिलक ने इस गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से लगातार चौका मार दिया। Read More...