टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन 31 साल के हो गए। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सलामी बल्लेबाज की जिम्मेदारी निभाने वाले धवन  ने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम में एक खास मुकाम हासिल किया है। आइए धवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें ।

Advertisement

# शिखर धवन ने मार्च 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली टेस्ट मैच से अपने टेस्ट करियर की शुरूआत करी थी। इस मुकाबले में धवन ने केवल 85 गेंदों में शतक जड़कर डेब्यू मैच में सबसे तेज बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

Advertisement

# शिखर धवन साल 2004 में बांग्लादेश में हुए अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। धवन ने टूर्नामेंट के 7 मैचों में 505 रन बनाए थे। यह अंडर 19 वर्ल्ड कप का रिकॉर्ड है।

पढ़ें: कप्तान धोनी की मुसीबत बढ़ी, ODI सीरीज में इंग्लैंड टीम में लौटेंगे दो बड़े खिलाड़ी

# शिखर धवन ने अपने से उम्र में 10 साल बड़ी आयशा मुखर्जी से शादी की है। भारतीय मूल की आयाशा एक बॉक्सर रह चुकी हैं और ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहती थी। आयशा को अपने पहले पति से दो बेटियां भी हैं। भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने इन दोनों की मुलाकात सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर करवाई थी । साल 2014 में धवन और आयशा का एक बेटा भी हुआ। 

# शिखर धवन टैटू के दीवाने हैं। टैटू को लेकर उनकी दीवानगी का इसी बात से पता चलता है कि उन्होंने अपने शरीर पर पहला टैटू 15 साल की उम्र में ही बनवा लिया था और वह भी अपने माता-पिता को बिना बताए। धवन ने कुल चार टैटू बनवाए हुए हैं। उनकी पत्नी आयशा को भी टैटू बनवाने का शौक है।

PHOTOS: देखिए वर्ल्ड की टॉप 5 सबसे हॉट और खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स

# शिखर धवन ने दिल्ली के मशहूर कोच तारक सिन्हा से क्रिकेट के गुण सिखे थे। धवन ने 12 साल की उम्र में सननेट क्रिकेट क्लब जॉइन किया था। मशहूर क्रिकेटर अतुल वासन, मनोज प्रभाकर, रमन लांबा, अजय शर्मा, आकाश चोपड़ा और आशीष नेहरा भी इसी क्रिकेट क्लब से खेले हुए हैं।

Advertisement

# आईपीएल 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने शिखर धवन को खरीदा था लेकिन अगले सीजन से पहले ही दिल्ली ने उन्हें मुंबई इंडियंस के आशीष नेहरा से बदल लिया था। इसके बाद 2009 और 2010 के आईपीएल में शिखर धवन मुंबई इंडियंस की तरफ से खेले।   

पढ़ें: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, इंग्लैंड वनडे सीरीज से बाहर हुआ बड़ा खिलाड़ी

# शिखर धवन ने 2004-05 के रणजी सीजन में अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरूआत की थी। धवन उस रणजी सीजन में दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे । धवन ने 6 मैचों में 461 रन बनाए थे जिसमें 130 रन उनका सर्वोच्च स्कोर था। 2007-08 रणजी सीजन में दिल्ली को चैंपियन बनाने में धवन का बहुत बड़ा योगदान था। धवन ने 8 मैचों में 43.84 की औसत से 570 रन बनाए थे जिसमें दो शतक शामिल थे।

# धवन को उनके साथी खिलाड़ी “गब्बर” के नाम से पुकारते हैं, इसके पीछे बड़ा ही दिलचस्प किस्सा है। एक कॉमेडी शो के दौरान उन्होंने खुद को गब्बर कहे जाने का राज खोला था। धवन ने बताया कि "एक बार दिल्ली की टीम की तरफ से खेलते समय विरोधी टीम के खिलाड़ी शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। जिससे फील्ड में मेरे साथी खिलाड़ी हताश दिखाई दे रहे थे।"

Advertisement

उन्होंने बताया, " जब मैंने साथी खिलड़ियों को हताश देखा तो उन्हें प्रोत्साहित करने के बारे में सोचा और शोले फिल्म के गब्बर सिंह के डायलॉग बोलने लगा। इससे साथी खिलाड़ी रिफ्रेश होकर मैदान में दुरुस्त हो गए लेकिन शिखर धवन का नाम गब्बर पड़ गया। 

OMG: पाकिस्तानी खिलाड़ी ने क्रिकेट बोर्ड को दी बड़ी धमकी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार