27 नवंबर, मोहाली (CRICKETNMORE)। मोहाली में चल रहे भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच में भारत की टीम अपनी पहली पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 271 रन बना लिए हैं।

VIDEO: पार्थिव पटेल से बल्लेबाजी के दौरान हुई ऐसी गलती कि कोच कुंबले से हंसे बिना नहीं रहा गया

Advertisement

भारत के तरफ से कोहली ने 62, पुजारा 51 और अश्विन 57 रन बनाए। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की जिससे भारत के बल्लेबाज मैच के दूसरे दिन कुछ खास नहीं कर पाए। अश्विन के 57 और रवींद्र जडेजा के 31 रन के बदौलत भारत की टीम अंतिम समय में मैच में वापसी करने में सफल रही। 

OMG: जेम्स एंडरसन ने जानबूझकर कर मुरली विजय पर किया हमला, VIDEO

Advertisement

आज अश्विन ने फिर से अपने ऑल राउंड खेल का जबरदस्त नजारा पेश किया और टेस्ट करियर में 9वां अर्धशतक जमाया। इसके अलावा अश्विन वर्ल्ड के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में 50 प्लस विकेट और 2 दफा शतक जमाने में सफल रहे हैं।

भारत की टीम अभी इंग्लैंड से केवल 12 रन पीछे हैं। क्रिकेट फैन्स अब अश्विन से तीसरे दिन शतक की उम्मीद कर रहे हैं। आपको बता दें कि अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 4 शतक जमा चुके हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार