साउथ अफ्रीका के पूर्व स्टार बल्लेबाज़ एबी डी विलियर्स (Ab De Villiers) आईपीएल 2023 (IPL 2023) का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद मिस्टर 360 ने अपनी पैनी निगाहें इस कैश रिच लीग पर बनाई हुई है। हाल ही में एबी डी विलियर्स ने IPL 2023 के GOAT (Greatest of all time) प्लेयर का चुनाव किया है। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस मिस्टर 360 डिग्री का जवाब सुनकर जरूर खुश होंगे।
दरअसल, एबी डी विलियर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज़, कप्तान और विकेटकीपर यानी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को आईपीएल 2023 का सबसे बड़ा GOAT प्लेयर चुना। एबी डी विलियर्स बोले, 'मेरे लिए MSD आईपीएल 2023 के GOAT प्लेयर हैं।'
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार चैंपियन का खिताब जीता चुके महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर इस टीम की कमान थामे टूर्नामेंट में उतरे हैं। CSK ने अब तक चार मुकाबलों में 2 जीत और 2 हार का सामना किया है। महेंद्र सिंह की टीम के कई खिलाड़ी चोटिल हैं जिनमें से एक खुद कप्तान धोनी भी है, लेकिन इन सब के बावजूद माही ने अब तक टीम का एक भी मैच मिस नहीं किया है।
"MS Dhoni" is the GOAT of IPL
— Dwarkesh Dhfm (@DhfmDwarakesh) April 13, 2023
- Ab De Villiers
Slipper shot to #Dhoni haters who trolled him comparing to #Abd
Only one Super One MS Dhoni pic.twitter.com/cd3pwkyO1t