विजयनगरम, 21 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| कप्तान जयदेव शाह (217) के दोहरे शतक और शेल्डन जैक्सन (105) तथा चिराग जानी की मजबूत शतकीय पारियों की बदौलत सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी के तीसरे दौर में महाराष्ट्र के खिलाफ अपनी पहली पारी में शुक्रवार को आठ विकेट गवांते हुए 657 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया और पारी घोषित कर दी। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने टीम के लिए 93 रनों का अहम योगदान दिया। 

यह भी पढ़ें: कप्तान धोनी ने इसे बताया टीम इंडिया की हार का हीरो

Advertisement

इसके जबाव में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक महाराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में 18 रन बनाए हैं। टीम के लिए कप्तान स्वप्निल गुगाले 10 और मुर्तजा ट्रंकवाला सात रन बनाकर नाबाद लौटे। 

जरूर पढ़ें: कोहली और स्मिथ के बीच होगा घमासान, सीरीज के कार्यक्रम का हुआ एलान

Advertisement

इससे पहले, गुरुवार को अपने स्कोर 3 विकेट पर 285 रनों से आगे खेलने उतरी सौराष्ट्र की टीम ने शुक्रवार को अपने खाते में 372 रन और जोड़े। पहले दिन टीम ओर से आउट होने वाले तीन बल्लेबाज अवी बारोट (24), सागर जोगियानी (28) और जेक्सन रहे, वहीं पुजारा 79 और शाह 36 रनों पर नाबाद लौटे थे। 

सौराष्ट्र को दिन का पहला झटका पुजारा के रूप में लगा। उनका विकेट 317 रनों के कुल योग पर गिरा। इसके बाद अर्पित वसावाडा (46) और चिराग काफी समय तक पिच पर जमे रहे और उनकी दमदार पारियों की बदौलत टीम ने 657 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। 

OMG: विराट कोहली को इस व्यक्ति से लगता है सबसे ज्यादा "डर”

महाराष्ट्र के लिए मोहसिन सैय्यद ने सबसे अधिक चार विकेट चटकाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार